Back


Top note: This page needs to be referred to by customer and/or CONSAM competent engineer/call-centre person for troubleshooting and latest amendment ref. is 31-MAR-2025, 12:37 PM IST.

 

IP Phones: Troubleshooting guidelines

 

1.      One-way/non-registration problem (i.e., no-incoming/outgoing, incoming but no voice, not registered):

1.1.   यदि किसी भी प्रकार की One-way की कठिनाई हो तब निम्नलिखित करें:

1.1.1.            [Check DND on Handset]: ऐसा कई बार देखा गया है की IP Phone Extension पर गलती से DND Button दब जाती है जिसके कारण यदि उक्त IP Phone Extension को Call की जाए तब उक्त पर Incoming नहीं होती. इस प्रकार पहले यह Check कर लें की कहीं IP Phone Extension पर DND तो Activate नहीं हो गई है.

1.1.2.            [Confirm AUTO-NAT after handset change]: यदि Handset को change की गई है तब और समस्या आ रही है तब पुनः यह चेक कर लें की Cloud Server पर Auto-NAT की Configuration तो नहीं हट गई है. यदि आपने Handset नहीं बदला है तब इसे Avoid कर निम्नलिखित देखें.

1.1.3.            [Confirm AUTO-NAT]: Wi-Fi Router, Normal switch/router के पुराने होने के कारण कई प्रकार की समस्या होती है जिसके लिए यह आवश्यक है की Cloud Server पर उक्त Extension हेतु Auto-NAT Configure की गई हो.

1.1.4.            [Router restart/change to latest router]: यदि समस्या का फिरभी निवारण नहीं हो तब अपने IP Phone एवं Wi-Fi Router, Normal switch/router (दोनों को) re-start करें (कारण: ताकि IP Phone एवं Router यदि Hang हुई हो तब Hanging की स्थिति से निकल पाए). नोट (Wi-Fi IP फोन): कई बार ऐसा भी देखा गया है की एक पुराने Main Wi-Fi Router से एक नया Wi-Fi Extender connected है और इस स्थिति में Wi-Fi IP फोन, पुराने Main Wi-Fi Router से connect करने पर Registration नहीं लेती लेकिन इसी Main Wi-Fi Router से Connected नए Wi-Fi Extender से connect करने पर Registration ले लेती है जिसका मतलब यह है की आप अपने पुराने Main Wi-Fi Router को एक नयी तकनीक के सही ब्रांड के Wi-Fi Router से बदलें जबकि इस advice की जांच करने के लिए आप अपने Wi-Fi IP फोन को अपने Android/apple mobile के Hotspot से Connect कर जांच कर सकते हैं क्यूंकी एक Android/apple mobile की Wi-Fi Routing, नवीनतन तकनीक पर आधारित होती है.

1.1.5.            [Change ISP or switch to National 4G]: यदि समस्या का फिरभी निवारण नहीं हो तब अपनी ISP (Internet service provider) को बदलें जिसके लिए सर्वोत्तम उपाय यह है की अपने लैपटॉप को किसी National 4G सर्विस Provider की Internet से Connect करें उक्त Internet को Share (Click here for Sharing guideline) कर एक LAN Cable से अपने IP Phone से जोडें (कारण: हो सकता है की आपकी IP किसी कारणवस Blacklist हो गई हो या यह भी हो सकता है की आपकी ISP ने पोर्ट 5060 जो SIP हेतु स्टैण्डर्ड पोर्ट है को Block रखा हो जिसे आप खुद अपने छोर से बिना Network की जानकारी किसी Web-site के प्रयोग से चेक नहीं कर पाएंगे | नोट: समस्या का निवारण हो जाए तब अपने ISP को इसकी सुचना दें ताकि वह जल्द से जल्द IP Blacklisting/Port 5060 की Blocking हटाए क्यूंकि एक National 4G service provider के Internet से आपकी IP Phone ठीक काम कर रही है).

1.1.6.            [Keep-alive & server expiry re-configuration]: यदि समस्या का फिरभी निवारण नहीं हो तब आपके IP phone में एक Keep alive का Option होता है जिसे 30 Second से घटा कर 15 Second करने की आवश्यकता होती है. [Added on 24-APR-2023]: इसके साथ आपके IP Phone के अकाउंट-सेटिंग में Server Expires का विकल्प होता है जो Generally 3600 के Value पर होता है जिसे 30 की Value पर करने की आवश्यकता होती है.

1.1.7.            [Mac-binding]: यदि समस्या का फिरभी निवारण नहीं हो तब IP Phone की Cloud Server के साथ Mac binding करवाने की आवश्यकता है.

1.1.8.            [Firmware-upgrade]: यदि समस्या का फिरभी निवारण नहीं हो तब अपनी IP Phone को बदलने के पहले उक्त की Firmware upgrade करवाने की आवश्यकता है.

1.1.9.            [Added on 24-APR-2023 > Handset-reset]: ऐसा देखा गया था की Ext. 1001 पर अन्य Ext. से कॉल लग रही थी लेकिन 1014 एवं 1012 से Call नहीं लग रही थी. उक्त समस्या के निवारण हेतु Ext. 1001, 1014 एवं 1012 (सभी को) Reset कर फिर से Configure करने से यह समस्या खत्म हो गई. NOTE dtd., 26-MAY-2023: Ext. 1001 में पुनः इस प्रकार की समस्या दिखी जब CONSAM Wits Ticket संख्या 12369 में वर्णित दिनांक 25-MAY-2023 एवं 26-MAY-2023 की Noting/response के अनुसार Cloud PABX Server पर Service-restart करने एवं यह सुनिश्चित करने की Wi-Fi IP phone को Local Wi-Fi नहीं बल्कि Mobile Phone पर 4G On कर Hotspot से Connectivity देने के उपरांत समस्या का निवारण हुआ.

1.1.10.        यदि समस्या का फिरभी निवारण नहीं हो तब NAT सम्बंधित कठिनाई हो सकती है जिसे ठीक करवाने हेतु स्पष्ट रूप से networks@consam.in पर लिखें > (Click here for education on NAT).

1.1.11.        [Added on 20-OCT-2024 > Transport-protocol to be ensured to be TCP instead of UDP]: किसी भी Handset के Reset या नयी Configuration के उपरांत यह देखा जाता है की [by Default] Transport-protocol में UDP selected रहती है जिसके कारण समस्या आती है. Configuration-guideline में Transport-protocol में TCP के Selection के वर्णन के उपरांत भी गलती रह जाने की संभावना है जिसे माह OCT-2024 में नोट किया गया. इस प्रकार समस्या दिखने पर Transport-protocol में TCP के Selection को सुनिश्चित करना आवश्यक है.

1.1.12.        अन्य समस्या के निवारण को देखते हुए जोड़ा जाएगा.

 

2.      Hanging problem:

2.1.   कई बार ऐसा देखा जाता है की पुराने IP Phones हैंग होते हैं और इस कठिनाई में निम्नलिखित करें:

2.1.1.            अपनी IP Phone की Firmware upgrade करवाने हेतु networks@consam.in पर लिख Call log करवाएं.

2.1.2.            यदि समस्या का फिरभी निवारण नहीं हो तब अपनी IP Phone को बदलें.