
Page
last updated on 13-APR-2026 at 07:35 PM IST
Guideline
on Collection in lieu of Installation
🔗Free-3M SOP के आलोक में 🔗
जांच-प्रतिवेदन
एवं वर्तमान Implementation
की विश्लेषण करने के उपरांत
व्यवहारिकता [practicality] व Customer एवं CONSAM LID की हित की दीर्घकालिक संरक्षण के आलोक में Installation हेतु की जाने वाली Collection के लिए कारण के साथ
निम्नलिखित दिशानिर्देश दी जा रही है:
1.
उपकरणों के बदले की जाने वाली वसूली ₹1,500 से कम तथा ₹3,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए, ताकि निम्नलिखित उद्देश्यों
की पूर्ति सुनिश्चित हो सके:
1.1.
₹1,500 से कम मूल्य के निम्न गुणवत्ता वाले उपकरणों की आपूर्ति न हो.
1.2.
LID द्वारा उपकरणों की आपूर्ति पर अत्यधिक लाभ (margin) न लिया जाए. यदि ₹2,000 मूल्य का उपकरण ₹3,000
में प्रदान किया जाता है,
जिससे LID को ₹1,000 का लाभ होता है, तो यह स्वीकार्य होगा,
बशर्ते कि उक्त लाभ को CONSAM
Internet व्यवसाय में
पुनर्निवेश किया जाए.
2.
3 माह के स्थगित (deferred) रिचार्ज के साथ अतिरिक्त 3 माह की वैधता की अनुमति नहीं
होगी, क्योंकि इस स्थिति
में LID को 6 माह का कमीशन प्राप्त होगा,
जिससे CONSAM Telecom
को गंभीर वित्तीय हानि होगी. प्राप्त राशि पूर्णतः व्यय हो जाएगी तथा इसके अतिरिक्त AGR एवं GST का भुगतान भी CONSAM
Telecom द्वारा किया जाएगा. इस प्रकार निम्नलिखित दो विकल्प उपलब्ध रहेंगे:
2.1.
विकल्प 1: LID उपकरण मूल्य का दोगुना संग्रह करेगा तथा उसका आधा भाग CONSAM Telecom को 3 माह के रिचार्ज हेतु जमा करेगा. इस स्थिति में CONSAM द्वारा पहली Billing, Installation
की दिनांक से कर दी जाएगी
एवं दूसरी बिलिंग 3 माह के उपरांत की जाएगी. इस प्रक्रिया में दूसरी
बिलिंग पर एक ऑडिट नोटिफिकेशन उत्पन्न होगा, जिसे ग्राहक के CAF (Customer Application
Form) की समीक्षा द्वारा
बंद किया जा सकेगा, जिसमें इस योजना के संदर्भ में आवश्यक दस्तावेज संलग्न होना अनिवार्य होगा.
2.2.
विकल्प 2: LID केवल उपकरण के लिए ही राशि संग्रह करेगा, जिससे ग्राहक को न्यूनतम निवेश पर 3 माह की इंटरनेट सेवा का
अनुभव प्राप्त हो सके. यदि ग्राहक आगे रिचार्ज करता
है, तो प्रथम रिचार्ज
ऑडिट नोटिफिकेशन के अंतर्गत एक क्वेरी उत्पन्न होगी, जिसे ग्राहक के CAF की समीक्षा द्वारा बंद किया जाएगा, जिसमें इस योजना के संदर्भ
में आवश्यक दस्तावेज संलग्न होना अनिवार्य होगा.
3.
यदि किसी आर्थिक रूप से कमजोर ग्राहक को refurbished (पुनर्निर्मित) उपकरण प्रदान किया जाता है, तो यह स्वीकार्य होगा,
बशर्ते कि वसूली ₹1,000
से कम हो. इस स्थिति को दस्तावेज में स्पष्ट रूप से “Acknowledgement for Device
Purchase & Promotional Internet Offer” शीर्षक के अंतर्गत उल्लेखित किया जाना अनिवार्य होगा ताकि
आवश्यकता पड़ने पर CONSAM समूह उक्त refurbished उपकरण की प्रतिपूर्ति (reimbursement) की अनुमति दे सके, यदि उपकरण कार्य करना बंद कर दे. यह कदम CONSAM द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत उन आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों तक
इंटरनेट सेवाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से लिया जाएगा, जहाँ CONSAM कार्यरत है.
End