Amended last on 16-MAY-2026, 01:48 PM IST

CONSAM employees Retirement, Disability or Death Funds [CRDDF]

Regd. vide: CIL-INC-DOC.26.046.01

 

🔗 Advancing procedure under this scheme

🔗 CRDDF envisagement letter

 

Short synopsis:


CONSAM कर्मचारी सेवानिवृत्ति, दिव्यांगता एवं मृत्यु निधि (CRDDF)
नियमावली एवं मानक संचालन प्रक्रिया (SOP)

प्रभावी तिथि: 16 मई 2026
बोर्ड संकल्प संख्या: ___________


1. संक्षिप्त नाम एवं प्रारंभ

1.1 यह नियमावली “CONSAM कर्मचारी सेवानिवृत्ति, दिव्यांगता एवं मृत्यु निधि/CONSAM employees Retirement, Disability or Death Funds (CRDDF) नियमावली” कहलाएगी.

1.2 यह नियमावली सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के पश्चात तत्काल प्रभाव से लागू होगी.


2. उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य CONSAM के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को निम्न परिस्थितियों में सामाजिक एवं वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है:

क) सेवा निवृत्ति (retirement)
ख) स्थायी दिव्यांगता (permanent disability)
ग) सेवा अवधि के दौरान मृत्यु (Death during service)
घ) सेवानिवृत्ति पश्चात मृत्यु (Death after retirement)


3. परिभाषाएँ

3.1 कर्मचारी (Employee):
कर्मचारी से अभिप्राय CONSAM या उसकी संबद्ध इकाइयों में कार्यरत पूर्णकालिक कर्मचारी से होगा (Employee shall mean a full-time employee employed in CONSAM or its affiliated units).

3.2 सेवानिवृत्ति (Retirement):
निर्धारित आयु पूर्ण होने पर सेवा समाप्ति को सेवानिवृत्ति कहा जाएगा (Termination of service on attainment of the prescribed age is called retirement).

3.3 स्थायी दिव्यांगता (Permanent disability):
मान्यता प्राप्त चिकित्सक अथवा चिकित्सीय संस्था द्वारा प्रमाणित ऐसी स्थिति जिससे कर्मचारी स्थायी रूप से कार्य करने में अक्षम हो जाए (A condition certified by a recognized physician or medical institution as permanently incapacitating the employee from work).

3.4 नामांकित व्यक्ति (Nominee):
कर्मचारी द्वारा निर्धारित व्यक्ति जिसे योजना का लाभ प्राप्त होगा (Person designated by the employee to receive the benefits of the scheme).

3.5 अंतिम सकल वेतन (Last Drawn Gross Salary):
सेवा समाप्ति, मृत्यु या दिव्यांगता के समय कर्मचारी द्वारा प्राप्त कुल मासिक वेतन, जिसमें नियमित भत्ते सम्मिलित होंगे, परंतु प्रतिपूर्ति अथवा एकमुश्त भुगतान सम्मिलित नहीं होंगे (Total monthly salary received by the employee at the time of termination of service, death or disability, including regular allowances, but excluding compensation or lump sum payments).


4. पात्रता (Eligibility)

4.1 कर्मचारी पूर्णकालिक कर्मचारी होना आवश्यक होगा (The employee must be a full-time employee).

4.2 कर्मचारी का आचरण एवं सेवा रिकॉर्ड संतोषजनक होना चाहिए (The conduct and service record of the employee should be satisfactory).

4.3 पेंशन पात्रता हेतु निम्न दोनों शर्तें अनिवार्य होंगी (Both the following conditions will be mandatory for pension eligibility):

क) न्यूनतम 15 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण की गई हो (Must have completed a minimum of 15 years of continuous service).

ख) कर्मचारी ने 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु प्राप्त कर ली हो (The employee has attained the retirement age of 60 years).

4.5 CRDDF के अंतर्गत पात्रता एवं लाभ हेतु 01 जनवरी 2015 से की गई सेवा अवधि को मान्य किया जाएगा, बशर्ते कंपनी अभिलेखों द्वारा सेवा निरंतर प्रमाणित हो (For eligibility and benefits under CRDDF, service rendered from 01 January 2015 will be considered, provided the service is continuously certified by company records).


5. सेवानिवृत्ति आयु (Retirement age)

5.1 कर्मचारी की सामान्य सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष होगी (The normal retirement age of the employee will be 60 years).

5.2 विशेष परिस्थितियों में समूह के प्रबंध निदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा सेवा विस्तार स्वीकृत किया जा सकता है (Under special circumstances, extension of service may be granted by the Group Managing Director cum Chief Executive Officer).

5.3 कुल सेवा विस्तार अधिकतम 5 वर्ष तक दिया जा सकेगा (The total service extension can be given up to a maximum of 5 years).


6. सेवानिवृत्ति पेंशन लाभ (Retirement pension benefits)

सेवानिवृत्ति उपरांत पात्र कर्मचारी को निम्नानुसार मासिक पेंशन देय होगी (After retirement, the eligible employee will be entitled to a monthly pension as follows)::

निरंतर सेवा अवधि

मासिक पेंशन

15–20 वर्ष

अंतिम सकल वेतन का 30%

20–25 वर्ष से अधिक

अंतिम सकल वेतन का 40%

25 वर्ष से अधिक

अंतिम सकल वेतन का 50%

उदाहरण:

यदि कर्मचारी का अंतिम सकल वेतन ₹60,000 है तथा उसकी सेवा अवधि 28 वर्ष है (If the last gross salary of the employee is ₹60,000 and his service period is 28 years):

मासिक पेंशन = ₹30,000


7. पेंशन भुगतान अवधि (pension payment period)

पेंशन निम्न में से जो पहले हो, तब तक देय होगी (The pension shall be payable till the date of retirement, whichever is earlier):

क) कर्मचारी की आयु 75 वर्ष होने तक (Till the employee attains the age of 75 years)

या (or)

ख) सेवानिवृत्ति के पश्चात 15 वर्ष पूर्ण होने तक (After completion of 15 years of retirement)


8. स्थायी दिव्यांगता लाभ (permanent disability benefits)

यदि कर्मचारी सेवा अवधि में स्थायी रूप से दिव्यांग हो जाता है (If the employee becomes permanently disabled during the service period):

क) तत्काल सहायता स्वीकृत की जा सकेगी (Immediate assistance can be approved).

ख) अंतिम सकल वेतन के 6 माह के बराबर सहायता राशि दी जाएगी (Assistance amount equivalent to 6 months of last gross salary will be given).

ग) परिस्थिति अनुसार वैकल्पिक रोजगार पर विचार किया जा सकेगा (Alternative employment may be considered depending on the circumstances).


9. सेवा अवधि के दौरान मृत्यु लाभ (Death benefit during service period)

यदि कर्मचारी की मृत्यु सेवा अवधि के दौरान होती है (If the employee dies during the service period):

क) परिवार को ₹1,00,000 तत्काल सहायता राशि 72 घंटे के भीतर प्रदान की जाएगी (Immediate assistance of ₹1,00,000 will be provided to the family within 72 hours).

ख) अंतिम सकल वेतन के 6 माह के बराबर अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी (Additional assistance equivalent to 6 months of last gross salary will be provided).

ग) योग्य आश्रित सदस्य को रोजगार हेतु प्राथमिकता पर विचार किया जा सकेगा (Eligible dependent members may be given priority consideration for employment).


10. सेवानिवृत्ति पश्चात मृत्यु लाभ (Post-retirement death benefits)

यदि पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है (If the employee receiving pension dies):

क) पति/पत्नी अथवा नामांकित व्यक्ति को कर्मचारी की पेंशन राशि का 60% पारिवारिक पेंशन देय होगा (Family pension payable to the spouse or nominee at the rate of 60% of the employee's pension amount).

ख) पारिवारिक पेंशन निम्न में से जो पहले हो तब तक देय होगी (Family pension shall be payable till the date of retirement, whichever is earlier):

ग) अंतिम सकल वेतन के 3 माह के बराबर एकमुश्त पारिवारिक सहायता प्रदान की जा सकेगी (One-time family assistance equivalent to 3 months of last gross salary can be provided).


11. नामांकन (Enrollment)

11.1 प्रत्येक कर्मचारी के लिए नामांकन अनिवार्य होगा (Enrolment will be mandatory for every employee).

11.2 लाभ केवल नामांकित व्यक्ति अथवा वैध उत्तराधिकारी को देय होंगे (Benefits will be payable only to the nominee or legal heir).

11.3 कर्मचारी किसी भी समय नामांकन परिवर्तित कर सकेगा (The employee can change the nomination at any time).


12. स्वीकृति एवं प्रक्रिया (Approval and process)

12.1 आवेदन CEO's Cell के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा (The application will be presented to the CEO's Cell).

12.2 CEO's Cell निम्न बिंदुओं की जांच करेगा (The CEO's Cell will examine the following points):

12.3 अंतिम स्वीकृति समूह के प्रबंध निदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा प्रदान की जाएगी (Final approval will be given by the Group Managing Director cum Chief Executive Officer).


13. अवशिष्ट शक्तियाँ (Residual powers)

इन नियमों में वर्णित न होने वाले किसी भी मामले में समूह के प्रबंध निदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा (In any matter not covered by these rules, the decision of the Group Managing Director cum Chief Executive Officer shall be final and binding).